March 30, 2026 4:08 am

साधपुरा–चांदकिया में नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन  समाधान योजना का पात्र उपभोक्ता उठाए अधिकतम लाभ : सांसद दर्शन सिंह चौधरी 

साधपुरा–चांदकिया में नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन

 

समाधान योजना का पात्र उपभोक्ता उठाए अधिकतम लाभ : सांसद दर्शन सिंह चौधरी

सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साधपुरा–चांदकिया में शनिवार को नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्मदापुरम–नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

 

उक्त विद्युत उपकेंद्र का निर्माण लगभग ₹4.07 करोड़ की लागत से किया जाना प्रस्तावित है। उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा किसानों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएँ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को मध्य प्रदेश शासन द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए संचालित समाधान योजना की जानकारी देते हुए पात्र उपभोक्ताओं से उक्त योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

 

सांसद श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की समन्वित कार्यप्रणाली, जिसे डबल इंजन सरकार के रूप में जाना जाता है, सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा ऊर्जा क्षेत्र में यह विद्युत उपकेंद्र एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा।

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुशील बड़करे, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें