
जनपद सदस्य कैलाश अहिरवार ने फिर उठाए जनहितैषी मुद्दे, नजीराबाद की ज्वलंत समस्याओं को पत्र के माध्यम से रखा
पेयजल, शिक्षा और तहसील दर्जे की मांग सहित कई अहम विषय जनपद सभा में उठाए ब्रजेन्द्र कुशवाह/बैरसिया। नजीराबाद क्षेत्र की जनसमस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए जनपद सदस्य एवं सभापति (संचार एवं सक्रम समिति) कैलाश अहिरवार ने एक बार फिर अपनी जनहितैषी भूमिका का परिचय दिया है। बैरसिया जनपद हाल में आयोजित जनपद पंचायत की बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण और ज्वलंत समस्याओं को क्रमबद्ध व तथ्यात्मक रूप से अध्यक्ष महोदय, जनपद पंचायत बैरसिया के समक्ष पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया। स्कूलों में स्वच्छ पेयजल का














